प्रियंका चोपड़ा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेत्री प्रियंका दूसरी बार चाची बन गई हैं। दरअसल, प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर दोबारा मां बन गई हैं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है।

अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है और वह बेहद खुश हैं। इससे पहले जो और सेफी एक दो साल की बेटी विला के माता-पिता हैं। सोफी ने जुलाई 2020 में विला को जन्म दिया था। सोफी की बेबी बंप के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया( social media) पर खूब छाई रही थीं, ऐसे में फैंस उनकी बेटी की झलक देखने के लिए बेताब हैं।

सोफी टर्नर और जो जोनस( jonas) ने 29 जून 2019 को शादी की

सोफी टर्नर और जो जोनस ने 29 जून 2019 को शादी की थी। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वहीं, इस साल जोनस परिवार में सोफी ही नहीं प्रियंका भी मां बनी हैं। साल की शुरुआत में निक और प्रियंका ने सरोगेसी से बेटी को जन्म दिया था।