नई दिल्‍ली । पांडव नगर इलाके में एक नामी न्यूज चैनल की वेबसाइट के पत्रकार ने फंदा लगाकर जान दे दी। 31 वर्षीय आकाशदीप शुक्ला के शव को दमकल विभाग ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस को मौके से कोई

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक नामी न्यूज चैनल की वेबसाइट के पत्रकार 31 वर्षीय आकाशदीप शुक्ला (Akashdeep Shukla) ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और दमकल विभाग कर्मियों ने शव को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पांडव नगर थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पांडव नगर थाना पुलिस को जांच में पता चला है कि पत्रकार का पत्नी से झगड़ा हो गया था। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

दर से बंद था कमरा

पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि आकाशदीप शुक्ला अपनी पत्नी के साथ पांडव नगर में किराये रहते थे। सोमवार सुबह करीब 10:39 बजे एक महिला ने पांडव नगर थाने में कॉल कर अपने पति के आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मकान के सेकेंड फ्लोर पर पहुंच गई, जहां कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दमकल विभाग को फोन कर मौके पर बुलाया। दमकलकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो आकाशदीप का शव पंखे से लगाए फंदे पर झूलता मिला।

शादी की पार्टी के लिए कह रही थी पत्नी

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आकाशदीप ने कुछ महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से उनकी पत्नी शादी के बाद पार्टी करने के लिए कह रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उन्होंने अपने एक कॉमन दोस्त को घर बुलाया। इसी दौरान आकाशदीप ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर उन्होंने कमरे में झांका तो वह फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मौकै पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया। पुलिस आकाशदीप की पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।