रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फरवरी 2026 में शादी की थी। इस समय दोनों थाईलैंड में हनीमून मना रहे हैं। उनके हनीमून की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही है।
न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हनीमून की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन दिनों दोनों थाईलैंड में हैं। उनकी एक रोमांटिक तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए और आंखों में आंखें डालकर देखते नजर आ रहे हैं।
खबर के मुताबिक, दोनों थाईलैंड के कोह समुई में एक प्राइवेट एयरबीएनबी विला में ठहरे हैं। उन्होंने लग्जरी रिसॉर्ट की बजाय शांत और निजी जगह चुनी है। इस तस्वीर में वह एक-दूजे को लगे लगाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों कैजुअल कपड़े पहने हुए हैं।
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की थी। कुछ दिनों बाद 4 मार्च को हैदराबाद में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा। शादी के बाद दोनों ने खुशी से फैंस के बीच पूरे भारत में मिठाइयां बांटी। कई शहरों जैसे हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और कोच्चि में मिठाई के ट्रक भेजे गए। साथ ही मंदिरों में अन्नदान भी करवाया ताकि सबके आशीर्वाद मिलें।
कई फैंस ने कमेंट्स किए-
- ‘मिस्टर मिसेज देवरकोंडा’
- ‘इस दिव्य जोड़ी को कभी किसी की नजर न लगे’
- ‘ईश्वर इस खूबसूरत जोड़ी को असीम प्रेम और साथ से नवाजें’
- ‘हमेशा के लिए हर बुरी नजर से बचाकर रखे’
- ‘क्यूट जोड़ी’
