रश्मिका मंदाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करना उन्हें खूब पसंद है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इटली वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह दोस्तों के साथ अमाल्फी में छुट्टियां एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

नए साल की शुरुआत रश्मिका ने अपने करीबी दोस्तों के साथ की। इस ट्रिप में मस्ती, हंसी और यादगार पलों की कोई कमी नहीं रही। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में रश्मिका बेहद रिलैक्स और खुश दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में वह क्लोज-अप पोज देती नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने ग्रे कलर की लूज हुडी और ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है। सादा लुक में भी उनकी खूबसूरती फैंस का ध्यान खींच रही है।

कुछ तस्वीरों में रश्मिका अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं, तो कहीं उनके क्यूट और फनी एक्सप्रेशंस दिल जीत रहे हैं। हर फोटो में उनकी पॉजिटिव एनर्जी साफ झलक रही है, जिस पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। तस्वीरों के साथ रश्मिका ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अमाल्फी की तारीफ करते हुए बताया कि यह जगह धूप, नींबू के पेड़ों और शानदार नजारों से भरी हुई है। उन्होंने यह भी शेयर किया कि यह ट्रिप प्यार, हंसी और स्वादिष्ट खाने जैसे पनीर और टिरामिसु से भरी रही। वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फैंस उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।
