भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में शादियों में मेहमानों की सीमित संख्या वाला प्रतिबंध हटा दिया है। अब कल यानी बसंत पंचमी से शादियों में मेहमानों की संख्या 250 से ज्यादा हो सकेगी।
करीब 1 महीने पहले कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बैठक लेने के बाद फिर से कुछ प्रतिबंध लागू किए थे। इसी में शादियों में मेहमानों की संख्या केवल 250 रखने के आदेश भी थे। अब आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी दी है कि इस प्रतिबंध को कल से हटा लिया जाएगा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब रहे कि फरवरी में विवाह के पांच मुहूर्त है।
मध्यप्रदेश में लगे अन्य प्रतिबंध फिलहाल उसी तरह लागू होंगे। इसमें शवयात्रा में सीमित संख्या, रैली-जुलूस पर प्रतिबंध, नाइट कर्फ्यू सहित अन्य बातें शामिल हैं।