भोपाल ।   बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता द्वारा दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या मामलें में एक और दुखद खबर ने सबको हैरान कर दिया, मृतक युवती के पति ने भी कर अपनी जान दे दी, सीहोर में स्थित अपने घर में पति ने आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि पति को जब से अपनी पत्नी के साथ पहले दुष्कर्म और फिर छह महीने के बेटे के साथ मौत की खबर मिली तब से पति विचलित था और शुक्रवार को उसने अकेले घर में मौका मिलते ही यह घातक कदम उठा लिया, पुलिस ने पति की मौत की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि रातीबड़ इलाके में एक महिला और बच्चे का शव मिलने के बाद जब जांच की गई तो चौकानें वाला मामला सामनें आया था, जिसमें पिता ने ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया था, पिता बेटी के डेढ़ साल पहले घर से भागकर शादी करने से नाराज था, पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को उस वक़्त अंजाम दिया जब बेटी के 6 महीने के बेटे की मौत हो गई थी और बेटी ने मदद के लिए पिता को बुलाया था, पिता बेटी के मृत  बेटे के शव को दफ़नाने के बहाने जंगल में ले गया और फिर उसने घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *