मुंबई । 57 साल के सलमान खान करीब तीन दशकों से भी ज्यादा वक्त से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। इस ईद पर उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होने वाली है। ईद पर सलमान अक्सर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं। उनके फैन्स के लिए ही यही त्योहार हो जाता है। सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव नहीं रहते लेकिन जब भी कोई पोस्ट करते हैं हर जगह छा जाता है। बीते दिन सलमान ने अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वह मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देख रहे थे। उनके इस पोस्ट पर एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने कमेंट किया है।

देखें संगीता बिजलानी ने क्या किया कमेंट
फोटो में सलमान खान ने ब्लैक टीशर्ट पहनी हुई है। हाथ में सिग्नेचर सिल्वर ब्रेसलेट है। ऐसा लग रहा है यह फोटो उनके मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में ली गई है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘Hey’ जिसके बाद सेलेब्स से लेकर उनके फैन्स कमेंट करने लगे। संगीता बिजलानी भी कमेंट किए बिना नहीं रह पाईं। उन्होंने लिखा, ‘Heyy.’

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
संगीता ने कमेंट क्या किया उस पर यूजर्स के रिएक्शन की बौछार सी आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘पुराना प्यार याद आ गया क्या आपको शादी कर लो अच्छा होगा।’ एक यूजर कहते हैं, ‘भाभी जी आ गई भाई लोग स्वागत तो करो।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘भाभी जी फिर से भाईजान के साथ आ जाओ ना।’ एक ने कहा, ‘स्मार्टी भी लिख देती भाभी भाई जान को।’

10 साल तक चला रिश्ता
बता दें कि सलमान और संगीता ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया। दोनों की मुलाकात एक टीवी ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। काम करने के दौरान उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। यह सलमान के सबसे लंबे रिलेशनशिप में से था। दोनों ने शादी की प्लानिंग बना ली थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे लेकिन उनका यह रिश्ता शादी से पहले ही टूट गया। ब्रेकअप के बाद भी अभी सलमान और संगीता अच्छे दोस्त हैं।