इंदौर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के अंतिम दिन इंदौर में कहा कि  एमपी मेंअगला चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के  नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री चौहान दिन रात अपने स्वास्थ्य की परवाह नहीं करते हुए मेहनत कर रहे हैं। वे पिछले दिनों आई बाढ़ के बाद राहत, पुनर्वास में जुटे हैं। जहां तक 2023 के चुनाव की बात है, तो यह चुनाव सीएम शिवराज के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। कोरोना के कारण महंगाई को विश्वव्यापी समस्या सिंधिया ने बताया।

सिंधिया ने कहा वे मप्र में हर हफ्ते फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने के लिए जोर दे रहे हैं। एक सितम्बर तक चार एयरपोर्ट भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में हर हफ्ते लगने वाले फ्लाइट्स के फेरों की संख्या को 424 से बढ़ाकर 738 तक पहुंचा देंगे। इस अवधि में 314 फ्लाइट्स के फेरे बढ़ जाएंगे। सभी एयरपोर्ट के विस्तार और सुविधाएं बढ़ाने का काम चल रहा है।  इंदौर में बड़े हवाई जहाज उतारने के लिए एक अलग एयरपोर्ट बनाया जाना है। इसके लिए 2300 एकड़ जमीन की जरूरत है जिसको लेकर उनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा हुई है। उन्होंने महंगाई के लिए केंद्र की तत्कालीन मनमोहन सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि दस सालों में उनके द्वारा जारी किए गए बांड और उस पर लगने वाले ब्याज के कारण यह स्थिति है जो 2025-26 तक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *