रात को चोरों ने एक धार्मिक स्थल पर धावा बोलते हुए चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से चोर भगवान की धातुओं की मूर्तिया ले उड़े। जिस मंदिर में चोरी हुई वहां चौकीदार भी था, लेकिन चौकीदार को वारदात की भनक नहीं लगने दी। चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। एरोड्रम थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड पर नवग्रह जिनालय (दिंगबर जैन मंदिर) है। मंदिर में आज सुबह वहां के चौकीदार ने उठकर देखा तो भगवान की 9 मूर्तिया चोरी हो चुकी थीं, जिनमें 5 चांदी की तो 4 अष्टधातु की मूर्तियां शामिल हैं। इसके अलावा मंदिर में चोरों ने दूसरी अन्य किसी को हाथ नहीं लगाया। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पता चला कि रात करीब 2 से ढाई के बीच चोर घुसे थे, जिनकी संख्या 5 थी। सभी नकाब पहने हुए थे। चोर मंदिर के पीछे से रास्ते से घुसे थे। तीन चोर मंदिर के अंदर चोरी करने के लिए गए थे, जबकि दो चोर मंदिर के बाहर ही खड़े थे। उधर चौकीदार और उसका परिवार मंदिर के सामने की तरफ रहता था। उसे चोरों ने वारदात की भनक तक नहीं लगने नहीं दी।
