शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल में पुलिस ने एक होटल से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर होटल में बिना आईडी के कमरे बुक हो रहे थे। पुलिस ने जांच की तो युवक और युवतियां आपत्तिजनक परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने तीन महिलाओं के अलावा छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल के संचालक और दोनों मैनेजर को भी पकड़ा है।
शहडोल के जिस होटल में यह रैकेट पकड़ा गया है, उसका नाम होटल अनमोल बताया जा रहा है। पुलिस को इस होटल में देह व्यापार होने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी। शुक्रवार को पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने होटल में छापामार कार्यवाही की। अलग-अलग रूम में तीन युवक और युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में पाया। हालांकि, पुलिस को देखकर युवकों और युवतियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। रूम के कमरों से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है।
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि सेक्स रैकेट के संचालन में होटल संचालक और उसके दोनों मैनेजरों की भी सहभागिता थी। पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया है। पकड़े गए लोगों में सीधी के शुभम विश्वकर्मा, ग्वालियर के आकाश कुशवाहा और नौरोजाबाद का साजिद खान शामिल है। होटल मालिक सुरजीत सिंह और उसके मैनेजर सूरज सोनी और सुशील यादव को भी पुलिस ने पकड़ा है।
पुलिस को यह भी पता चला है कि जो लोग सेक्स करने होटल आते थे, उनकी एंट्री रजिस्टर में नहीं होती थी। यानी होटल में जो युवक और युवतियां मिले हैं, उनका नाम या नंबर होटल के रजिस्टर में नहीं था। उनके नाम भी छिपाए गए थे। जिन्हें गिरफ्तार किया है, उनके पास से मोबाइल, नगदी और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।