मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी की रस्मों के बीच पुलिस ने दूल्हे को मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दुल्हनसीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाई कि दूल्हे को दो घंटे के लिए रिहा कर दिया जाए ताकि शादी की रस्में पूरी हो सकें। उसने यह भी कहा कि अगर रिहाई संभव नहीं है तो पुलिस कस्टडीमें ही दोनों के फेरे करवा दिए जाएं।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश उर्फ भूरा हड्डी के रूप में हुई है, जिसे एक अवैध गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। उसकी शादी बुधवार दोपहर को होनी थी, लेकिन पुलिस को उसके खिलाफ चल रहे एक मामले में सूचना मिली और टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे शादी के मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कुछ साथियों को भी हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि आकाश पिछले 7 से 8 साल से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है और हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उस पर कई लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने और उनसे पैसे ऐंठने के आरोप भी लगे हैं।

दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद उसकी होने वाली पत्नी सीधे थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से अपील करते हुए कहा कि उसे अपने होने वाले पति के अपराधों के बारे में पहले जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद वह शादी करना चाहती है। दुल्हन ने पुलिस से मांग की कि या तो आकाश को दो घंटे के लिए छोड़ दिया जाए या फिर पुलिस कस्टडी में ही शादी की रस्में पूरी करा दी जाएं।

यह पूरा मामला एक पुजारी के अपहरण से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। आरोप है कि आकाश और उसके साथियों ने कुछ समय पहले एक पुजारी का अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने पुजारी के साथ मारपीट की और फिर उससे किस्तों में पैसे देने की बात कही। पहली किस्त के रूप में करीब 50 हजार रुपए मिलने के बाद पुजारी को छोड़ दिया गया था।