ग्वालियर। स्मार्ट सिटी ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार देख रही श्रीमती नीतू माथुर को शिवपुरी के अपर कलेक्टर पर पदस्थ किया गया है। उनकी नियुक्ति का आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन ने जारी किया है।
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के आदेशानुसार श्रीमती नीतू माथुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से अपर कलेक्टर जिला शिवपुरी के पद पर पदस्थ किया गया है।