बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अब जल्द ही वो आम आदमी पार्टी के सासंद राघव चड़्ढ़ा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से हुई थी। जिसमें राजनीति औऱ फिल्मी दुनिया के कई हस्ती उपस्थित थी।

वही इन दोनों की सगाई की फोटों वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से बायरल हो रही है। वहीं परिणीति की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिका से दिल्ली पहुंची थी। और सोशल मीडिया पर इसने कपल को बधाई दी। लेकिन उसके तीन दिन बाद परिणीति चोपड़ा ने रिप्लाई किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने बधाई देते हुए कहा कि ‘बधाई हो तृषा और राघव। अब तुम्हारी शादी का इंतजार नहीं हो रहा है। मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं।

परिणीति दीदी शादी में मिलेगी ये खास ड्यूटी

प्रियंका की शादी में परिणीति ने खूब मस्ती की थी। और सारी जिम्मेदारियां भी उठाई थी। वहीं परिणीति ने इस पोस्ट पर रियक्ट करते हुए लिखा, ‘मिमी दीदी जल्द ही लड़की वालों की ड्यूटी आपको मिलने वाली हैं। तैयार हो जाइए।’ इसी के साथ उन्होंने हंसने वाला और दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया।

इस महीने में शादी होने के मिलें संकेत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस कपल की ओर से शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।