ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रविसेन जैन ने आज नाम वापसी के दिन भाजपा में वापसी की घोषणा कर दी।
रविसेन जैन को भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी से बगावत कर समाजवादी पार्टी से चुनाव लडने की घोषणा की थी। रविसेन जैन पहले भी भाजपा से बगावत कर सपा से चुनाव लड चूके थे। बाद में फिर भाजपा में वापस आ गए थे।
इस बार भी रविसेन जैन को जब भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने से फिर भाजपा से बगावत कर सपा से चुनाव लडने की घोषणा कर अपना नामाकंन भर दिया था। आज नाम वापसी के दिन उन्होंने नामाकंन वापस नहीं लिया। दिन भर गायब रहने के बाद रात्रि में अचानक शहर कोतवाली में अपने सपा समर्थकों के साथ उपस्थित हुए और वहीं घोषणा कर दी कि अब वह चुनाव नहीं लडेंगे और भाजपा में वापस जा रहे है।