ग्वालियर। जिले के भितरवार थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी द्वारा थाने में ही रिश्वत लिए जाने का वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आया था। जब इसकी जानकारी एसपी अमित सांघी को मिली तो उन्होंने वीडियो में पैसे लेकर जेब में रखते नजर आ रहे प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

वीडियो में पदस्थ प्रधान आरक्षक (एचसीएम) बृजेंद्र सिंह यादव थाने के प्रधान आरक्षक रूम में बैठी एक महिला से रुपए लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। यादव को रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे ने कैद किया था। वीडियो को थाने के ही किसी स्टॉफकर्मी द्वारा वायरल कर दिया गया। वैसे यह कहा जा रहा है कि लेन-देन पुराना है लेकिन पुलिस की किरकिरी होने पर एसपी सांघी ने प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर मामले की जांच का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *