सीहोर। गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे दो महिलाओं सहित एक युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर आरोपित फरार हो गया। दोपहर तीन बजे के बाद सूचना मिलने पर एएसपी, सीएसपी सहित मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस के अनुसार आरोपित दूसरी पत्नी के बेटे को बताया जा रहा है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोड़ियाछीतू के खेत में बने मकान में दो महिलाओं सहित एक युवति की हत्या की सूचना गुरुवार की दोपहर 3 बजे के बाद मालवीय परिवार द्वारा दी गई। इसके बाद मौके पर जांच की जा रही है।

एएसपी समीर यादव ने बताया कि कोड़ियासेतु गांव खेत में बने मकान में नरेंद्र अपनी सौतेली मां, चिंताबाई, मौसी अयोध्या बाई (45) और बहन पूनम (26) के साथ रह रहा है। नीचे परिवार के अन्य लोग और वह दूसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता है।

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे आरोपी नरेंद्र धारदार हथियार लेकर घर पहुंचा। यहां उसने चिंताबाई से विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान सौतेली मां चिंताबाई के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। शोर सुनकर दूसरे कमरे में सो रही अयोध्याबाई और पूनम मौके पर पहुंची। उसे बचाने का प्रयास किया। आरोपी ने इन दोनों पर भी वार कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। दोपहर 3 बजे पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद मौके पर एसपी, एएसपी समेत अन्य पुलिसबल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

10 एकड़ जमीन का विवाद

पुलिस के अनुसार अनोखीलाल का एक मकान सीहोर में है। गांव में 10 एकड़ जमीन भी है। इसी जमीन को लेकर आए दिन परिवार में झगड़ा होता रहता है। गुरुवार सुबह भी अयोध्याबाई और नरेंद्र के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान नरेंद्र ने हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *