जबलपुर : जूनियर डॉक्टरों के बाद अब प्रदेश की नर्स भी हड़ताल की राह पर चल पड़ी है। ये नर्स उच्च स्तरीय वेतनमान और अन्य मांगों को लेकर पिछले 4 दिनों से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज परिसर में शनिवार को नर्सों ने विरोध स्वरूप रैली निकालकर प्रदर्शन किया। यहां पिछले 4 दिनों से नर्सें काली पट्टी बांधकर वार्डों में सेवाएं दे रही हैं।

मध्य प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन की तरफ से 12 मई को प्रदेश सरकार को अपनी मांगों के संबंध में पत्र लिख लिखा गया था। लेकिन इस संबंध में शासन प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के मकसद से प्रदेश भर की नर्सें पिछले कई दिनों से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। नर्सों के मुताबिक इसके बावजूद भी अगर सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो सभी नर्सें काम बंद हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *