तेलंगाना। भारत का दक्षिणी राज्य तेलंगाना से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तेलंगाना राज्य के एक प्रमुख तेलुगू न्यूज चैनल में काम करने वाली 40 साल की महिला पत्रकार और एंकर स्वेच्छा वोटारकर ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वेच्छा वोटारकर का शव उसके घर में ही पंखे से लटकी मिली है।
पिता की शिकायत के बाद दर्ज हुआ FIR
आपको बता दें कि स्वेच्छा वोटारकर के पिता की शिकायत के बाद आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं न्यजू एंकर की मौत पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “एक प्रखर पत्रकार, लेखिका और एक समर्पित तेलंगानावासी स्वेच्छा वोटारकर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।
अंदर से बंद था बेडरूम का दरवाजा
दरअसल, यह घटना उस समय सामने आई जब स्वेत्चा की छोटी बेटी शाम को स्कूल से घर लौटी और उसने बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद पाया। जिसके बाद उसने जब दरवाजा खटखटाया तो उसे अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। फिर उसने इसकी जानकारी अपने पड़ोसियों को दी। जानकारी के अनुसार स्वेत्चा अपनी मां और छोटी बहन के साथ एक आवासीय अपार्टमेंट बिल्डिंग में रहती थी।
हालांकि, इस पूरे मामले पर एंकर के पिता का कहना है कि वह पिछले चार सालों से अपने दोस्त के साथ रह रही थी। रिश्ते में कुछ दिक्कतें थी जिसकी वजह से वह हमारे साथ रह रही थी। इसके साथ ही उन्होंने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने एक शख्स की वजह से आत्महत्या की है।
