इंदौर। आज बसंत बिहार गोली कांड के मुख्य आरोपी दीपक पिता रामप्रसाद मालवीय के मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। दरअसल, युवती की हत्या के बाद परिजनों की मांग थी कि आरोपी के मकान को तुरंत ध्वस्त किया जाए। जिस पर पुलिस प्रशासन ने मामले को संज्ञान लेते हुए नगर पालिका की मदद से आरोपी के मकान को ध्वस्त किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पूजा चौहान नाम की लड़की की एक व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तत्काल पूरी पुलिस टीम एडिशनल एसपी सीएसपी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। लोगो ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहा उसकी मृत्यु हो गई। उसके बाद छानबीन मे यह बात सामने आई है कि दीपक राठौर नाम का एक लड़का है जो उससे 2020 से ही प्रेम करता था। दीपक राठौर शादी करने का दबाव बनाता था। लड़की उससे शादी नहीं करना चाहती थी। 2020 में लड़की ने दीपक राठौर के खिलाफ 354 का मुकदमा कायम करवाया था।