राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर और पंजाब सहित कई राज्यों में एक बार फिर सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में भारी दहशत फैल गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 09 बजकर 04 मिनट 50 सेकंड पर आया वहीं इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है।
