इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर दौरे के दौरान ओवरब्रिज के भूमिपूजन के अंतिम कार्यक्रम में यह घोषणा की कि जी-20 सम्मेलन के मेहमान भी इंदौर आएंगे। उन्हें हमें इंदौर दिखाना है। विदित है कि अगले साल के जी 20 सम्मेलन की मेजबानी भारत को मिली है और इसी कड़ी में जी-20 देश के राष्ट्राध्यक्ष इंदौर आ सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 13 जनवरी को होने वाले प्रवासी सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए मुझे आपका सहयोग चाहिए। इस शहर को सुंदर बनाना, ताकि दुनिया भर से आए लोग देखें कि इंदौर एक अलग ही शहर है। उन्होंने इंदौर को मध्य प्रदेश के विकास का इंजन बताया।इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर सांसद शंकर लालवानी और अन्य नेता विशेष रूप से मौजूद थे।
