उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। ससुर और बहू के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। एक शख्स रोजी-रोजगार की तलाश में परदेश गया था। इस दौरान बेटे की पत्नी के साथ उसके चाचा ससुर ने रेप कर दिया। युवक जब अपने घर लौटा तो पत्नी 7 माह की गर्भवती मिली। पत्नी ने जब उसको सच्चाई बताई तो युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई।
मामला करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां युवक ने अपनी पत्नी के साथ थाने में आकर शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक के विवाह को 14 महीने हो चुके हैं। शादी के कुछ दिन बाद ही युवक कर्नाटक में रोजगार की तलाश में चला गया था। वह जब घर वापस लौटा तो देखा कि पत्नी 7 माह की गर्भवती है।
बार-बार करता रहा रेप
पत्नी ने बताया कि चाचा ससुर ने उसके साथ रेप किया था। वह घर में अकेली थी। इसके बाद आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह मौका देख उसके साथ बार-बार रेप करने लगा। आरोपी ने धमकी दी थी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। आरोपी की पहचान शिव रतन विश्वकर्मा के तौर पर हुई है।
पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
डर के चलते उसने अपने साथ हो रही दरिंदगी की जानकारी किसी को नहीं दी। पति के साथ थाने आई विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने दंपती को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
फरीदाबाद में भी सामने आया था मामला
कुछ दिन पहले हरियाणा के फरीदाबाद में भी ऐसा मामला सामने आया था। 28 साल की युवती की 3 साल पहले शादी हुई थी। इसी साल अप्रैल में उसकी हत्या का मामला सामने आया था। हत्या से पहले ससुर ने रेप किया था। बाद में उसकी लाख को घर के बाहर गड्ढे में दफन कर दिया। विवाहिता के परिजनों ने उसके लापता होने पर पुलिस को सूचना दी थी।
