शिवपुरी, शिवपुरी-गुना- अशोकनगर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में हुई बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से नुकसान को लेकर सांसद के पी यादव ने तीनों जिलों के कलेक्टर से फोन पर चर्चा की एवं पत्र लिखते हुए सर्वे कराकर तत्काल नुकसान का मुआवजा देने के निर्देश दिए. गौरतलब है कि कल क्षेत्र में शाम के समय बेमौसम बरसात हुई एवं अनेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई जिससे खेतो में खड़ी व कटी फसल को भारी नुकसान हुआ है. संवेदनशीलता दिखाते हुए गुना- शिवपुरी-अशोकनगर सांसद डॉ केपी यादव ने तत्काल तीनों जिलों के संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर किसानों को भी क्षति पूर्ति हेतु निर्देश दिए.
बेमौसम बरसात के समय आकाशीय बिजली गिरने से मुंगावली विधानसभा के ग्राम बरखाना में युवा कृषक स्व.इंद्रपाल सिंह यादव की दुखद मृत्यु हो गई. सांसद डॉ के पी यादव ने स्व इंद्रपाल सिंह यादव की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए घटना को दुखद बताया एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान की है तथा अधिकारियों से बातचीत शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की बात कही.
