मुंबई । ब्रेकअप का दर्द क्या होता है कोई इन 6 ऐक्ट्रेसेस से पूछे जो दिल टूटने के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। श्वेता तिवारी का तो हाल बेहाल था। उन्होंने बताया था कि किस तरह वह सड़कों पर अचानक ही भागने लगती थीं।
प्यार एक ऐसा एहसास है, जो इंसान को कुछ भी कर गुजरने की हिम्मत देता है। पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट मिलने पर एक शख्स कुछ भी कर सकता है। हालांकि, जहां रिश्ते में आते वक्त सबकुछ बिल्कुल सही लगता है। तो वहीं, आगे चलकर धीरे-धीरे एक-दूजे के बारे में ज्यादा जानकर या तो रिश्ता मजबूत हो जाता है, या टूट जाता है।
एक रिश्ते को बरकरार रखने के लिए प्यार के साथ-साथ रिस्पेक्ट की भी काफी जरूरत होती है। हर कोई कभी न कभी दिल टूटने के दर्द से गुजरता है। ऐसा आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारों के साथ भी होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन टीवी हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पार्टनर से अलग होने का दर्द नहीं सह पाईं, और लंबे वक्त तक डिप्रेशन में रहीं।
‘प्रायणम’ और ‘ऊसारवेली’ में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकीं अभिनेत्री पायल घोष ने बीते दिन चौंकाने वाले खुलासे किए। पायल ने एक पोस्ट कर लिखा, ‘इरफान मेरे बॉयफ्रेंड थे, हम 2011 से डेट कर रहे थे और इन्होंने शादी 2016 में की। हमारा ब्रेकअप होने के बाद… मैं बीमार पड़ गई… मैं वर्षों तक काम नहीं कर पाई… लेकिन, वह इकलौता लड़का था, जिससे मैंने प्यार किया था… उसके बाद मैंने कभी किसी से प्यार नहीं किया।’
टेलीविजन के कई चर्चित शो का हिस्सा रह चुकीं जानी-मानी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी भी दिल टूटने के दर्द से गुजर चुकी हैं। काम्या और करण पटेल ने वर्ष 2015 में अपनी राहें अलग कर लीं। काम्या का साथ छोड़कर करण ने अंकिता भार्गव से शादी कर ली। वहीं काम्या, करण के इस कदम से सदमे में चली गईं। एक्ट्रेस को इससे निकलने में तकरीबन ढाई वर्ष का समय लगा था। हालांकि, खुद को संभालने के बाद जिंदगी में आगे बढ़ते हुए काम्या ने शलभ डांग के साथ सात फेरे ले लिए।
दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा छोटे पर्दे के चर्चित कपिल थे। दोनों को अपनी प्रेजेंस और एक्टिविटी से फैंस को कपल गोल देते देखा जाता था। आठ वर्ष के रिश्ते के बाद फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, शादी नहीं हुई और दिव्यांका-शरद ने अपनी राहें अलग कर लीं। इस रिश्ते के टूटने से दिव्यांका त्रिपाठी डिप्रेशन में चली गई थीं। एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शरद से रिश्ता टूटना उनके लिए काफी दर्दनाक था।
