दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब से, दिल्ली में 1 जुलाई 2025 से 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहन और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहन ईंधन नहीं भर पाएंगे। यह कदम दिल्ली की बढ़ती प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए उठाया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
स्मार्ट तकनीक से होगी पहचान
आपको बता दें कि दिल्ली के 500 ईंधन स्टेशनों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे हर वाहन की नंबर प्लेट को तुरंत पहचान कर उसे सरकार के डेटाबेस से मिलाते हैं। अगर वाहन की उम्र निर्धारित सीमा से ज्यादा होती है, तो उसे “एंड-ऑफ-लाइफ (EOL)” यानि पुराना वाहन माना जाएगा और उसे ईंधन नहीं मिलेगा। इस तकनीक की मदद से अब वाहन चालकों को पुराने वाहनों के लिए ईंधन न मिलने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
NCR के बाकी हिस्सों में लागू होगा नियम
दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होने वाला यह नियम 1 नवंबर 2025 से एनसीआर के अन्य शहरों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और सोनीपत में भी लागू होगा। इसके बाद 1 अप्रैल 2026 से एनसीआर के बाकी हिस्सों में भी यह नियम प्रभावी कर दिया जाएगा। इस तरह, पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पुराने वाहनों के लिए ईंधन प्रतिबंध लागू हो जाएगा।
प्रदूषण को कम करने की पहल
दिल्ली और एनसीआर में बढ़ती हवा की खराब गुणवत्ता और प्रदूषण को कम करने के लिए यह कदम जरूरी है। पुराने बीएस मानक वाले वाहन हवा में ज़हरीली गैसें छोड़ते हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। इसलिए, इन पुराने वाहनों को धीरे-धीरे सड़क से हटाने की यह योजना है, ताकि हवा साफ़ रहे और सभी का स्वास्थ्य बेहतर हो सके।
सिस्टम कैसे काम करेगा?
ANPR कैमरे ईंधन स्टेशनों पर वाहन की नंबर प्लेट को पढ़ेंगे और उस वाहन की उम्र, ईंधन प्रकार और अन्य जरूरी जानकारी के साथ इसे मिलाएंगे। अगर वाहन पुराना पाया गया, तो ईंधन स्टेशन के कर्मचारी को तुरंत अलर्ट मिलेगा कि यह वाहन ईंधन न दिया जाए। यदि कोई वाहन नियम तोड़कर ईंधन लेने की कोशिश करता है, तो उसकी जानकारी रिकॉर्ड कर ली जाएगी और संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। वे आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं जैसे कि वाहन को जब्त करना या उसे स्क्रैप करने के लिए भेजना।
पुराने वाहनों पर नियंत्रण से क्या होगा फायदा ?
इस योजना से इस तरह के फायदे होंगे…
-हवा की गुणवत्ता सुधरेगी क्योंकि पुराने प्रदूषित वाहन सड़क से हटेंगे
-लोगों को सांस लेने में आसानी होगी और स्वास्थ्य बेहतर होगा
-ईंधन स्टेशनों पर पुराने वाहनों की पहचान से धोखाधड़ी कम होगी
-नियमों का सख्ती से पालन होगा जिससे ट्रैफिक और प्रदूषण पर नियंत्रण मिलेगा
दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों को ईंधन न देने का यह कदम वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से निपटने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी प्रयास है। स्मार्ट कैमरों की मदद से पुराने वाहनों की पहचान और रोकथाम संभव हो सकेगी। यह नियम धीरे-धीरे पूरे एनसीआर में लागू होगा जिससे वातावरण साफ होगा और लोगों का जीवन बेहतर बनेगा। हालांकि, पुराने वाहनों के मालिकों को अब नए और कम प्रदूषण वाले वाहनों की ओर बढ़ना होगा।
