दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी का मर्डर कर दिया गया। और मुंडेर की वजह एक स्कूटी पार्किंग, जी हां यहां एक स्कूटी पार्किंग का विवाद हत्या में बदल गया। निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर हुए सनसनीखेज मर्डर का मामला संज्ञान में आते ही दिल्ली पुलिस एक्टिव हुई और कार्रवाई में जुट गई। जांच के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
स्कूटर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद
पुलिस जानकारी के मुताबिक आसिफ कुरैशी भाई का गुरुवार देर रात पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। बताया जाता है कि आसिफ के घर के आगे दो युवकों ने स्कूटी पार्क कर दी थी। आसिफ ने उन्हें स्कूटी पार्क करने से मना किया। लेकिन उन्होंने स्कूटी साइड नहीं की इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों ने नुकीले हथियारों से आसिफ पर हमला कर दिया। जिससे आसिफ बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया।
मृतक आसिफ की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से उनका झगड़ा हुआ था। मेरे पति काम से लौटकर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी, जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा, लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और तेजधार नुकीले हथियारों से उनकी हत्या कर दी।
