देश-दुनिया से हमेशा अजीबो-गरीबो मामला सामने आते रहे हैं। इसी बीच एक मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल मामले ये है कि यहां के रहने वाले संजीव कुमार ने अपनी नई स्कूटी के लिए एक खास नंबर लेने के लिए 14 लाख रुपये खर्च कर दिए। खास बात यह है कि स्कूटी की कीमत सिर्फ 1 लाख रुपये है।

VIP नंबर लेने के लिए लगी ऑनलाइन बोली

संजीव कुमार ने नंबर लेने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर चल रही ऑनलाइन नीलामी (बोली प्रक्रिया) में हिस्सा लिया। इस बोली में सिर्फ दो लोग शामिल हुए थे। लेकिन संजीव कुमार ने सबसे ऊंची बोली लगाकर यह यूनिक नंबर अपने नाम कर लिया।

 सरकार को मिला सीधा फायदा

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टू-व्हीलर (स्कूटर या बाइक) के लिए यह अब तक का सबसे महंगा वाहन नंबर हो सकता है। यह पूरी रकम 14 लाख रुपये सीधा सरकार के खाते में जमा हो गई, जिससे सरकारी खजाने को बिना किसी मेहनत के अच्छी आमदनी हुई।

संजीव कुमार को है खास नंबरों का शौक

संजीव कुमार, जो बनारसी दास के बेटे हैं, ने बताया कि उन्हें यूनिक और वीआईपी नंबरों का शौक है। उन्होंने कहा, “जब आपको कुछ खास चाहिए होता है, तो आप रुकते नहीं हैं। शौक की कोई कीमत नहीं होती।” उन्होंने यह नंबर अपनी नई स्कूटी के लिए लिया है।

 मामला लोगों में बना चर्चा का विषय

संजीव कुमार के इस फैसले की चर्चा अब सोशल मीडिया से लेकर दुकानों और मोहल्लों तक हो रही है। कुछ लोग इसे पैसों का दिखावा मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे ई-नीलामी की पारदर्शिता और युवाओं की अलग सोच का उदाहरण मानते हैं।