लहार किसी की बापौती नहीं-सिन्धिया
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भिण्ड जिले के लहार पहुंचे। मुख्यमंत्री लहार के भाटनताल मैदान पर लाड़ली बहना महिला सम्मेलन में लोगों को संबोधित किया। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि गोविंद सिंह के अन्याय और आतंक को जनता जलाकर राख कर देगी। संबोधन से पहले सीएम ने 700 करोड़ की योजनाओं का ई शिलान्यास और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं रक्षाबंधन से पहले 27 अगस्त को मैं फिर से बहनों से संवाद करूंगा। बहनो से दुराचार करने वालों पर बुलडोजर चलेगा। उन्हें फांसी पर लटकाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी लाड़ली बहनों को एक हजार रुपए महीने दे रहे हैं। इसे बढ़ाकर तीन हजार रुपए महीना किया जाएगा। सिंधिया जी बेईमान सरकार को छोड़कर-तोड़कर हमारे साथ आए। किसानों को हर दो महीने में दो हजार रुपए देंगे। 17 को कक्षा छह के बच्चों को साइकिल के लिए 4500 रुपए खाते में भेजेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कोई भी जाति-समाज के बच्चे हों, उनमें क्षमता है, वे मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेते हैं तो उनकी फीस सरकार भरेगी। एक लाख भर्ती का अभियान जारी है। प्रदेश में डेढ़ लाख भर्ती होंगी। पुलिस में फिर जगह निकलेगी। सरकारी नौकरी जारी रहेगी। लोन की गारंटी सरकार लेगी। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में युवाओं को 8 हजार रुपए महीने देंगे। मध्यप्रदेश के सागर में कल संत रविदास के मंदिर का शिलान्यास होगा।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया ने कहा कि मेरे अंदर राजमाता का खून है, अगर कोई बादाखिलाफी करता है तो उसे मिटाने का कार्य सिन्धिया परिवार करता है। बिना नाम लिए सिन्धिया ने कहा कि जो समझते हों कि लहार उनकी बापौती है तो वह से भूल जाए। लहार में जनता ने चेहरा बदजने का मन बना लिया हैं
सभा से पहले जनदर्शन कार्यक्रम में जनता से संवाद कर आशीर्वाद लिया। दोनों नेता नगर में रोड शो किया। जनदर्शन कार्यक्रम पहले पचपेड़ा से प्रारंभ होना था। अचानक इसमें बदलाव किया गया। मुख्यमंत्री ने मैथिलीशरण गुप्त चौराहे से इसकी शुरुआत की। रास्ते में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। लहार पहुंचने पर हैलीपेड पर सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया, मंत्री ओपीएस भदौरिया, भिण्ड जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अम्बरीश शर्मा, पूर्व विधयाक रसाल सिंह, कमिश्नर दीपक सिंह, चंबल आईजी सुशांत सक्सेना, भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने दोनों नेताओं की अगवानी की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लहार में लाडली बहना कार्यक्रम के पहले 559.372 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 137.40 करोड़ राशि के 31 कार्यों का ई-लोकार्पण एवं 421.96 करोड राशि के 366 कार्यों के ई-भूमिपूजन किया। कार्यक्रम स्थल का सुबह भिण्ड कलेक्टर डॉ.संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।