छिंदवाड़ा ( मुंबई से छिंदवाड़ा पहुंची फिल्म ‘ मोहरा’ और ‘ओह माय गॉड’ में राधे मां का रोल करने वाली अभिनेत्री पूनम झावर ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने अस्थमा के इलाज के लिए बहुत से डाक्टर्स को दिखाया, लेकिन आयुर्वेदाचार्य टाटा डॉक्टर से मिलने के बाद मेरे जीवन में चमत्कार हुआ है. मुंबई में बहुत ज्यादा बीमारी प्रदूषण है, छिंदवाड़ा में बहुत अच्छी हवा है. अच्छा माहौल है. टाटा जी को भारत रत्न के लिए प्रेरित करना चाहिए.
मीडिया (Media) से चर्चा के दौरान अभिनेत्री पूनम झावर ने कहा कि अमिताभ बच्चन इतने बड़े एक्टर हैं कि उनके बेटे को कोई नहीं देखता.फिल्मों की देन है कि मैं सब जगह हूं. उन्होंने कहा कि उनकी अगली फिल्म सस्पेंस स्टोरी वाली है.फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पुराना हो गया. पूनम का कहना है कि वे मी टू में भरोसा नहीं करती. लडकियों ने मीटू को हथियार बना लिया है.शोषण की बात गलत है. सूरत (Surat) अच्छी न हो तो भी एक्टिंग अच्छी रहती है.डिजिटल मीडिया (Media) में ओटीटी प्लेटफार्म, यू ट्यूब, इंस्ट्राग्राम, फेसबुक के कारण अवसर ज्यादा है. ओह माई गॉड में राधे मां का रोल करने वाली अभिनेत्री ने पर्ची वाले बाबाओं को चैलेंज किया. उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा के उभरते कलाकारों को तैयार होकर आना चाहिए.
मीडिया से चर्चा के दौरान आयुर्वेदाचार्य प्रकाश इंडियन टाटा ने कहा कि पर्ची वाले सारे बाबा गलत हैं. इस अवसर पर दिनेश बंदेवार,बादल भारद्वाज उपस्थित थे.
