भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौनेरा के रास्ते में नहर किनारे तेज व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने से पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाराती बैठे थे, जो ग्राम नौनेरा जा रहे थे। इस हादसे में दो बालक समेत एक अधेड़ की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस व एसपी शैलेंद्र सिंह चैहान मौके पर पहुंचे। और घायलों को ग्वालियर भिजवाया।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने आज यहां बताया कि भिण्ड जिले के पावई थाना क्षेत्र के रिदौली गांव से एक बारात नौरेरा गई थी। बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी कल देर रात्रि को नौनेरा और बाराहेट के बीच अचानक पलट गई जिससे ट्रैक्टर में बैठी सवारियां नहर में जाकर गिरी। जिसमें 2 बच्चों व एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।