कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में घर ट्यूशन देने वाले टीचर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि वह नाबालिग छात्राओं को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया करता था। साथ ही बच्चियों को गलत तरीके से छुआ करता था। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने जब टीचर का मोबाइल चेक किया तो उसमें कई सारी पोर्न वीडियो मिली। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम आमिर है। पुलिस का कहना मामले में जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसलए कानपुर में चमनगंज के रहने वाले परिवार ने आमिर नाम के युवक को 5वीं और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली बेटियों को घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए रखा था। काफी समय से आमिर दोनों को बच्चियों को पढ़ाने के लिए घर आ रहा था। इसी दौरान उसने बच्चियों को अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो दिखाना शुरू कर दिया। साथ ही वह बच्चियों को गलत तरीके से छूता था।

बच्चियों ने परिवार को टीचर के बारे में बताया
दोनों बच्चियों ने आमिर की इस हरकत के बारे में अपने परिवार को बताया। उन लोगों ने जब आमिर का मोबाइल चेक किया तो देखा कि उसमें कई सारी अश्लील वीडियो मौजूद थीं। पहले तो परिवारवालों ने आमिर के साथ मारपीट की फिर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी जानकारी ली और आमिर को हिरासत में लेकर थाने आ गई।

पीड़ित परिवार के कहने पर पुलिस ने आमिर के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।