उत्तर प्रदेश। एक छोटे से कस्बे में सामने आई इस दिल दहला देने वाली कहानी ने हर किसी को सन्न कर दिया। पेशे से नर्स महिला ने अपने ही मरीज पर दिल हार बैठा। दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ीं और जल्द ही उनके रिश्ते ने शारीरिक संबंध का रूप ले लिया। कुछ वक्त बाद महिला को पति एक बोझ लगने लगा। फिर आशिक के साथ मिलकर ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं।

रात के अंधेरे में पति को नींद की गोलियां खिलाई गईं और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची, मगर पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ की और दोनों के मोबाइल रिकॉर्ड व कॉल डिटेल खंगाले। जांच में सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने बेवफा बीवी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने पति के खाते में मौजूद जमीन और पैसों को हड़पने के लिए भी ये साजिश रची थी।