ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मंगलवार को वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, मदन कुशवाहा, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं शहर के नागरिक गण उपस्थित रहे।
