सागर ।   सागर नगर के रामपुरा वार्ड में दुखद घटना सामने आई। जिसमें पति की मृत्यु का समाचार सुनकर उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई और उनकी भी मौत हो गई। दोनों की एक साथ अर्थी उठी और बेहद गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार हुआ। 

शहर के रामपुरा वार्ड निवासी नरेंद्र कुमार जैन 73 वर्ष वीके रोड लाइंस, रेता वाले की आज शनिवार को मृत्यु हो गई। इसका समाचार मिलने पर उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी 68 वर्ष जैन बेसुध हो गई । उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर  डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

एक साथ निकली अन्तिम यात्रा

पति पत्नी नरेंद्र सावित्री जैन की गोदरे वाडा कॉलोनी के सामने छत्रसाल अखाड़ा के पास  रामपुरा से आज शाम 4 बजे एक साथ  अंतिम यात्रा नरयावली नाका शमशान घाट पर पहुंची। जहा अंतिम संस्कार किया गया। पति नरेंद्र जैन लंगस की बीमारी से पीड़ित थी और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था और ओबर ब्रिज के पास उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। भाग्योदय अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया यह सूचना उनकी पत्नी को घर पर मिली और बे भी बेसुध हो गई । वे अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र आशीष को छोड़कर चली गई।