एमपी के बुरहानपुर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमार्टम रूम में महिला के शव के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। ये घटना अप्रैल 2024 की बताई जा रही है वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां एक अमृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था, लेकिन हवस के प्यासे दरिंदे ने शव को भी नहीं छोड़ा। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सब के पास खड़े होकर घिनौना कृत्य करते नजर आया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। इस घटना के बाद अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
