हरियाणा में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला नूंह जिले के पुन्हाना शहर थाना इलाके का है। यहां एक युवक अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया। युवक का पिता 3 महीने से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पीड़ित ने अब सीएम विंडो पर शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित शख्स का कहना है कि सौतेला बेटा उसकी पत्नी (सौतेली मां) के पैर छूता था। पता नहीं दोनों के बीच कब प्यार हो गया और देखते ही देखते वह उसको भगा ले गया?
18 साल पहले हुई थी शादी
पीड़ित बासदल्ला गांव का रहने वाला रामकिशन पुत्र कन्हैया है। रामकिशन के अनुसार उसने 18 साल पहले फिरोजाबाद की रहने वाली महिला से शादी की थी। उस शादी से उसे एक बेटा है, कुछ ही समय बाद पत्नी की मौत हो गई थी।
3 साल बाद उसने सोहना नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली, जिसे 15 साल बीत चुके हैं। दोनों की एक बेटी है। कुछ ही समय पहले उसका सौतेला बेटा साथ रहने के लिए पुन्हाना आया था। वह 3 महीने तक उनके साथ रहा।
पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
पीड़ित के अनुसार बेटा रोजाना अपनी सौतेली मां के पैर छूता था। उसको कभी शक ही नहीं हुआ कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, जब 17 साल का बेटा 40 साल की मां को भगाकर ले गया।
अब मैं लगातार पुलिस थाने के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसके बेटे ने रिश्तों को शर्मसार करने वाला काम किया है, जो माफी योग्य नहीं है। उसका भी इस उम्र में कोई सहारा नहीं है।
कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पिता ने आरोप लगाया कि बेटा नाबालिग है, वह कोर्ट मैरिज नहीं कर सकता। पुलिस उसे कोर्ट मैरिज की बात कह रही है।
