ग्वालियर। शहर में एक बेटे ने अपने पिता की सरियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटे ने पिता को 1500 रुपए संभालने रखने के लिए दिए थे। मगर, ये पैसे पिता से खर्च हो गए। इसी बात से बेटा नाराज हो गया और हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। घटना ग्वालियर के खलीफा कॉलोनी की है।

थाटीपुर पुलिस के मुताबिक, दतिया जिले के सेवढ़ा निवासी कमलेश शर्मा (52 साल) अपने बेटे सुंदरलाल के साथ खलीफा कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। बेटा सुंदरलाल एक दुकान पर काम करता है। उसने अपने पिता को 1500 रुपए संभालकर रखने के लिए दिए थे, लेकिन पिता ने ये पैसे खर्च कर दिए। रात को जब बेटा ने घर आकर पैसे मांगे तो पिता ने खर्च होना बता दिया। इस बात पर बेटा इतना गुस्सा हो गया कि उसने पिता की सरिए से पिटाई कर दी। घटना में पिता लहूलुहान हो गया। इसके बाद बेटा छोड़कर भाग गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
आसपास के लोगों ने कमलेश को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान कमलेश की मौत हो गई। थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कमलेश के दो बेटे हैं। पिता की खराब आदतों की वजह से एक बेटा उसे अपने साथ नहीं रखता था। ऐसे में सुंदरलाल उसे अपने साथ लेकर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *