हरदा। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। अब पत्नी को समझ नहीं आ रहा था कि लाश का क्या किया जाए। ऐसे में पत्नी ने गूगल का सहारा लिया। यहां पत्नी ने लाश ठिकाने लगाने की जानकारी ली। हालांकि मामले की जांच कर रही पुलिस ने पत्नी और और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पुलिस ने आरोपी महिला तबस्सुम और उसके प्रेमी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी भी मृतक का दोस्त ही था। पुलिस ने बताया कि नई आबादी क्षेत्र में 18 जून को आमिर की हत्या हो गई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि हत्या आमिर की पत्नी तबस्सुम और उसके प्रेमी इरफान ने की है। पुलिस में हत्या में इस्तेमाल की हथोड़ी, आरोपी के खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन, मृतक के हाथ पैर बांधने में उपयोग किया दुपट्टा जब्त कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी इरफान हरदा नगर पालिका में राजस्व विभाग में पदस्थ है।

पुलिस ने बताया कि आमिर की पत्नी तबस्सुम और उसके दोस्त इरफान में संबंध बन गए थे। लॉकडाउन के कारण दोनों मिल नहीं पा रहे थे। इस पर उन्होंने आमिर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। तबस्सुम ने 18 जून की रात आमिर को नशे की गोली दे दी। आमिर जब बेहोश हो गया तब इरफान उनके घर पहुंचा। इरफान और तबस्सुम ने आमिर के हाथ-पैर दुपट्टे से बांधे और उस पर हथौड़ी से लगातार तब तक वार किए जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

हत्या करने के बाद तबस्सुम ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने जब जांच शुरू की तो पत्नी पर शक गया। उसकी कॉल डिटेल सर्च करने पर पता चला कि वह इरफान से काफी बात करती थी। जब तबस्सुम के मोबाइल की गूगल हिस्ट्री को खंगाला गया तो हैरान करने वाली बात सामने आई। तबस्सुम ने गूगल पर सर्च किया कि हत्या के बाद लाश के हाथ-पैर कैसे बांधें और लाश को ठिकाने कैसे लगाएं। इस तरह सारा मामला खुल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *