ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड महिला थाना में पति को छोड़कर मायके रह रही महिला ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। यह बात जब पहले पति को पता चली तो वो महिला थाने पहुंचा। पहले पति ने महिला थाने की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (डीएसपी) पूनम थापा को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि मेरी पत्नी ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। जबकि वो हर महीने मुझे से भरण-पोषण का खर्च ले रही है। जब पुलिस ने महिला को बुलाया। इस पर महिला ने कहा कि ये मुझे पसंद नहीं है।
भिण्ड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कौहार के रहने वाले धर्मेन्द्र जाटव की शादी वर्ष 4 मार्च 2017 में भिण्ड निवासी राखी से हुई थी। शादी के बाद महिला करीब एक साल ससुराल में रही। धर्मेन्द्र, दिल्ली में नौकरी करता है। कुछ दिनों तक वो अपने पति के साथ दिल्ली रही। इसके बाद वो मायके आकर रहने लगी और फिर दोबारा वापस ससुराल नहीं गई। मायके में रहकर ही महिला ने भरण पोषण का केस लगाया।
इस पर पति धर्मेन्द्र द्वारा हर महीने तीन हजार 500 सौ रुपए भरण पोषण के लिए देता रहा। करीब एक साल पहले राखी ने भिण्ड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम सौंधा निवासी राय सिंह जाटव से 28 दिसंबर 2020 को कोर्ट मैरिज कर ली। शादी से पहले राखी ने पहले पति से तलाक नहीं लिया। हालांकि पहला पति धर्मेन्द्र को इस बात की भनक न लगने से वो हर महीने राखी के भरण पोषण के लिए रुपए भेजता रहा। जून महीने में राखी की शादी की खबर उसके पहले पति धर्मेंद्र को लगी। इस पर उसने अपनी ससुराल बातचीत की। धर्मेंद्र का कहना है कि राखी के माता-पिता दो लाख रुपए केस समाप्त करने के मांग रहे है।
इसके बाद धर्मेन्द्र ने राखी के दूसरे पति राय सिंह व उनके परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने राखी की मांग को जायज ठहराया। इसके बाद धर्मेंद्र, आवेदन लेकर पिछले महीने महिला थाने पहुंचा। यहां डीएसपी पूनम थापा से मुलाकात की। शिकायती आवेदन के बाद पुलिस राखी व उसके दूसरे पति को थाने लेकर आई। यहां पहला पति बोला-मेरी पत्नी मुझे वापस करा दो। वहीं महिला बोली-मुझे ये पसंद नहीं है। इधर राखी का दूसरा पति राय सिंह ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि राखी की पहले भी शादी हो चुकी है।
महिला डीएसपी थापा ने आज यहां बताया कि दोनों पक्षों को सुना गया है। महिला राखी ने पहले पति धर्मेन्द को तलाक दिए बिना राय सिंह से दूसरी शादी की है। इस मामले में कानून प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *