धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर में महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से ही सरदारपुर क्षेत्र में सनसनी फेल गई है। ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव बाहर निकाले गए है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सरदारपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह मामला सरदारपुर थाने के अंतर्गत श्यामपुरा ठाकुर गांव का है। मां की खोजबीन की जा रही है। महिला का नाम रंजना पति जीवन बताया जा रहा है। महिला की उम्र 32 साल थी।