कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य का मामला काफी चर्चाओं में रहा था। ज्योति पर आरोप लगा था कि उन्होंने सरकारी नौकरी मिलने के बाद अपने पति आलोक मौर्य को छोड़ दिया। आलोक ने अपनी पत्नी को शादी के बाद पढ़ाया-लिखाया था। महिला अधिकारी ने भी अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।
अब ऐसा ही मामला यूपी के गोरखपुर जिले में सामने आया है। विस्तार से इसके बारे में जानते हैं। पीड़ित पति जिले के पिपराइच इलाके का रहने वाला है। युवक ने आरोप लगाया कि उसने अपनी बीवी को पढ़ाने के लिए काफी संघर्ष किया। घर का सारा काम खुद किया, ताकि पत्नी को पढ़ाने में दिक्कत न आए।
तलाक के लिए डाली अर्जी
पैसे की किल्लत न हो, इसलिए कुछ समय तक दुबई जाकर जॉब भी की। वहां अपनी पत्नी के नाम से जमीन खरीदी। अब उसकी पत्नी सरकारी क्लर्क लग गई है। पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती और उसने तलाक के लिए अर्जी तक दाखिल कर दी है।
पत्नी का चल रहा अफेयर
युवक ने अपनी शिकायत एसपी को दी है। युवक का कहना है कि उसके 3 बच्चे हैं, पत्नी का किसी बाहरी युवक के साथ अफेयर चल रहा है। उसके पत्नी अपने नाम से जमीन बेच चुकी है, वह अब घर को बेच देना चाहती है।
पत्नी के पिता और भाई उसकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर चुके हैं। वे लोग उस पर दोबारा भी हमला कर सकते हैं। एसपी ने मामले की जांच सीओ चौरीचौरा को सौंपकर रिपोर्ट मांगी है।
घर में बुलाती थी प्रेमी
युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी उसे रात के खाने में नींद और नशे की गोलियां मिलाकर खिलाती थी। इसके बाद उससे मिलने प्रेमी आता था। एक रात जब उसने खाना नहीं खाया तो उसका पूरा भेद खुल गया। पुलिस ने युवक की शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
