कंगना रनौत का नाम इतनी बड़े करियर में कई एक्टर्स के साथ जुड़ा है लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि किसी के साथ वो लंबे समय तक नहीं थीं। कभी ऋतिक रोशन तो कभी कोई.. किसी ने कंगना रनौत का साथ नहीं दिया।लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक और ऐसा स्टारकिड था जिससे कंगना रनौत बेहद मोहब्बत करतीं थीं। इस वक्त उनका एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने मौजूदा बॉयफ्रेंड की तारीफ करती नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत ने एक्टर को मासूम तक कह डाला। बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन हैं। ये वीडियो तब का है जब दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। तुम मेरे आदमी हो, मासूम हो पीपींग मून के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कंगना रनौत अध्ययन के साथ इंटरव्यू पर नजर आ रही हैं। उन्होने कहा, ”इसलिए मुझे तुमपर गर्व है, इसलिए तुम मेरे आदमी हो। तुम बिना पैसों के कुछ भी कर सकते हो।” अध्ययन सुमन ने पूछा, ”मैं तुम्हारा आदमी क्यों हूं, क्या अट्रैक्ट करता है?” कंगना ने कहा, ”तुम्हारी मासूमियत, तुम बेहद मासूम हो और परिवार से प्यार करते हो। तुम्हारी मासूमियत और ईमानदारी..।” कंगना रनौत और अध्ययन सुमन का ये वीडियो काफी पुराना है जो कि अब फिर से वायरल हो रहा है। कंगना रनौत अक्सर सोशल मीडिया पर उनको लेकर खबरों में रहती हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ”वह उस समय बहुत भोली थी।” एक ने लिखा, ”दोनों अच्छे लग रहे हैं।” एक ने लिखा, ”अब की और तब की कंगना में कितना अंतर है।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि कंगना रनौत इस वक्त बीजेपी से सांसद भी हैं।