श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। जिनकी नेचुरल खूबसूरती फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी रहती है। वहीं श्रद्धा अपनी इस फ्लॉलेस ब्यूटी को बनाए रखने के लिए काफी देखरेख करती हैं। साथ ही बहुत ही कम मेकअप में स्पॉट होती हैं। अगर आप भी चाहती हैं श्रद्धा कपूर जैसी फ्लॉलेस ब्यूटी तो उनकी दिनचर्या के इस हिस्से को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करिए। फिर देखिए कैसे किसी भी लड़की का चेहरा नेचुरल तरीके से ग्लो करने लगेगा।

श्रद्धा कपूर हमेशा मौसम के हिसाब से चेहरे का ख्याल रखती हैं। वो बताती हैं कि दिन में दो बार चेहरे को अच्छे से फेस वॉश से साफ करने के बाद मॉइश्जराइजर का इस्तेमाल करती हैं। जो कि मौसम के अनुसार होता है क्योंकि मेरी त्वचा मौसम के अनुसार ही रहती है।श्रद्धा का कहना है कि उन्हें मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं है। हांलाकि बिना मेकअप चेहरे को रखना थोड़ा मुश्किल होता है। इसके साथ ही श्रद्धा का सबसे पसंदीदा मेकअप प्रोडक्ट कंसीलर है। श्रद्धा कपूर अपने चेहरे को पार्टी रेडी बनाने के लिए आंखों में काजल लगाना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि आंखों में मेकअप पूरे लुक को बदल देता है। श्रद्धा कपूर के पास हमेशा एक वाटर प्रूफ काजल, मस्कारा, कंसीलर और लिप बॉम रहता है। वहीं अपनी त्वचा को तरोताजा रखने के लिए श्रद्धा कपूर का सीक्रेट पानी और पॉजिटिव एटीट्यूट है। उनका मानना है कि निगेटिविटी हमारे चेहरे को डल बना देती है। वहीं ढेर सारा पानी पीने से त्वचा में ग्लो बना रहता है।