भोपाल !   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीएनबीसी टीवी-18 ने इस वर्ष के अपने इंडिया बिजनेस लीडरशिप पुरस्कार के लिए चुना है। पुरस्कार के लिए बनाई गई देश के विशेषज्ञों के निर्णायक मंडल ने चौहान के नेतृत्व की सराहना करते हुए मध्य प्रदेश को स्टेट ऑफ द ईयर चुना है। उन्हें यह पुरस्कार 13 जनवरी को मुंबई में प्रदान किया जाएगा। राय सरकार की ओर से शुवार को जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। बयान में बताया गयाा है कि निर्णायक मंडल ने प्रेरणादायी सोच, राजनीतिक मार्गदर्शन, अथक प्रतिबद्धता को लीडरशिप आकलन का मापदंड बनाया। निर्णायक मंडल ने पाया कि इन मापदंडों पर मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी मेहनत से मध्य प्रदेश को देश के कॉरपोरेट नक्शे पर खड़ा किया है। निर्णायक मंडल ने यह भी आकलन किया कि कॉरपोरेट क्षेत्र में विशिष्ट स्थान हासिल करने के साथ ही समाज के प्रति जिम्मेदार और सचेत रहते हुए ऐसी आर्थिक नीतियां बनाई हैं, जिसमें मध्य प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। बयान में कहा गया है कि पुरस्कार के लिए बनाए गए निर्णायक मंडल में कॉरपोरेट जगत के दीपक पारेख, नैना किदवई, ए एम नायक, विमल जालान, अरुण मिश्रा, क़े एम बिरला, राघव बहल शामिल थे।
श्रीलंका  भूटान राष्ट्राध्यक्षों ने दी मुख्यमंत्री को बधाई
श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे और भूटान नरेश जिग्मे खेसर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तीसरी बार सत्ता संभालने के लिये बधाई और शुभकामनाएं भेजी है। श्री महिंदा राजपक्षे ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए तीसरी पारी को शासन-प्रशासन और लोक केंद्रित नीतियों में लोगों के विश्वास की जीत बताया है।  श्री राजपक्षे ने पिछले साल सितंबर महीने में साँची बुध्दिस्ट भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में भाग लेने अपनी मध्यप्रदेश की यात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने विश्वविद्यालय की स्थापना की उल्लेखनीय पहल की है।  इसी प्रकार भूटान नरेश जिग्मे खेसर ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीसरी बार विजय से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश के लोगों ने श्री चौहान के नेतृत्व में भरोसा दिखाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शांति और समृध्दि के नये प्रतिमान स्थापित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *