ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने चुनाव के दौरान शांति बनाये रखने के लिये अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के लिये थाना प्रभारियों को बीते रोज ही निर्देशित किया था। इसी के परिपालन में शहर के समस्त थाना प्रभारियों ने आज सघन अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।
आज ग्वालियर शहर में पुलिस द्वारा असामाजिकतत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में ९४३ के खिलाफ १०७/११६ जाफौ, ११७ के खिलाफ ११० जाफौ एवं २३ के खिलाफ १५१ जाफौ की कार्यवाही की जाकर १०८३ असामाजिकतत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में अशांति फैलाने वाले असामाजिकतत्वों के खिलाफ पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *