भोपाल। लोकायुक्त की विशेष स्थापना शाखा पुलिस ने एक बडी कार्यवाही करते हुये जेल उप महानिरीक्षक उमेश गांधी के मकानों पर छापे की कार्यवाही की है। जिसमें करोडों की बेनामी संपति का खुलासा हुआ है। उमेश गांधी के भोपाल स्थित पुरानी जेल में उनके शासकीय आवास पर, सागर स्थित उनके पुश्तैनी आवास पर एवं उनके भाई अजय गा्रधी के आवास परछापे की कार्यवाही की गई है। इस छापे की कार्यवाही में करीवन 35 करोड की संपति का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सुवह 5 बजे शुरु की गई छापे की कार्यवाही अभी भी जारी है। उल्लेखनीय है इससे पूर्व इन्दौर में जेल अधीक्षक पीडी सोमकुंअर के यहां भी की गई थी तो उनके आवास से भी करोडों की संपति का खुलासा हुआ था। छापे की इस कार्यवाही से जेल विभाग में हडकंप मच गया है।
छापे के दौरान लाकायुक्त टीम को 8 लाख 50 हजार के बचत पत्र, 38 लाख की बीमा पॉलिसी, 25 से ज्यादा अचल संपतियों की जानकारी, एक प्लाट गांधीनगर में, 3 मकान भोपाल में, 4 लाख नगद, 10 लाख के जेवरात, 2 लग्जरी कार और दो बाइकें मिली है।
बताया गया है कि डीआईजी जेल उमेश गांधी ने अधिकांश संपति अपने भतीजे रोहित गांधी के नाम से खरीदी है।लाकायुक्त ठीम ने उमेश गांधी के भाई अजय गांधी के यहां भी छापा डाला है। अजय गांधी भी जेल में आरक्षक है। उसके घर भी करोडों की संपति मिली है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *