भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अपने पसंद अधिकारियों की पोस्टिंग भी की जाने लगी है। गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई। इस लिस्ट में भी कमलनाथ के पसंदीदा अधिकारियों को बदला गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग अब आईएएस अधिकारियों की सूची तैयार कर रहा है। जिला कलेक्टरों को बदले जाने की कार्रवाई चल रही है। ग्वालियर-चंबल संभाग के कमिश्नर व कलेक्टरों को पहली ही सूची में बदलने की चर्चा चल रही है।

राजीव टंडन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्रभारी महानिदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश भोपाल, सुशोभन बनर्जी प्रभारी महानिदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेएनपीए सागर, डॉ एस डब्ल्यू नकवी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल, उपेंद्र कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन भोपाल, श्रीमती प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं विशेष कर्तव्य अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल, आदर्श कटियार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल,
डीसी सागर 19 फरवरी 2020 को जारी किया गया आदेश निरस्त, वापस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आपदा प्रबंधन एवं होमगार्ड भोपाल, मकरंद देउसकर पुलिस महानिरीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल से विशेष कर्तव्य से अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *