ग्वालियर। लगातार 24 घंटे प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग देने वाले उड़ान कोचिंग के डायरेक्टर अनिल उपाध्याय फिर एक नई सराहनीय पहल कर रहे हैं, वह पूरे प्रदेश के 30 हजार छात्र-छात्राओं को मैहर (सतना) में एक साथ पढ़ायेंगे और उन्हें सफलता के टिप्स भी देंगे। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम मां शारदा कैरियर मेले के नाम से 18 से 20 जून तक मैहर में होगा।
आज इसी कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व अनिल उपाध्याय द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन के पोस्टर का विमोचन भी किया। उन्होंने अनिल उपाध्याय के इस नि:शुल्क छात्र-छात्राओं को दिये जाने वाले सफलता टिप्स की सराहना की और कहा कि इससे युवाओं को मार्गदर्शन मिलेगा।
ज्ञांतव्य है कि प्रतिज्ञा समाजसेवा कल्याण समिति के अनिल उपाध्याय उड़ान नि:शुल्क कोचिंग के माध्यम से प्रदेश के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स देते हैं और उन्हें पढ़ाते भी हैं। पिछले माह उन्होंने ग्वालियर में लगातार 24 घंटे 400 से भी अधिक छात्र-छात्राओं को पढ़ाकर रिकॉर्ड बनाया था। यह कार्यक्रम ए.डी.एम. शिवराज वर्मा व कलेक्टर डॉ. संजय गोयल की पहल पर आयोजित हुआ था।
अनिल उपाध्याय ने बताया कि 30 हजार छात्र-छात्राओं को पढ़ाकर वह उनको मार्गदर्शन देंगे। इसमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ भी शिरकत करेंगे। इस दिन गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स की टीम भी मैहर में मौजूद रहेगी।
