रांची। झारखंड के कोडरमा जिले की निचली अदालत (Koderma Court) ने गुरुवार को ऑनर किलिंग (Honor killing Case) मामले में मृतका के माता-पिता और चाची और चाची को फांसी की सजा सुनाई है। हालांकि इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट (High Court) में अपील किये जाने की बात कही गयी है।
जानकारी के अनुसार, अगस्त 2018 को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनगुड़ी में 20 वर्षीय सोनी कुमारी की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद शव को जलाने की भी कोशिश हुई थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंच जाने के बाद चिता के ऊपर से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
