देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले भले ही कम होने लगे हों लेकिन मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2,59,591 मामले सामने आए हैं, जबकि 3,57,295 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं। लेकिन रोजाना होने वाली मौतों ने डॉक्टरों की चिंता और बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में देश में 4,209 मरीजों की जान गई है।

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जल्दी निजात मिलना मुश्किल लग रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में आने वाले मामले भले ही अब धीरे-धीरे कम हो रहे हों लेकिन संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। दूसरी तरफ टीकाकरण कमजोर होने से संक्रमण के ज्यादा फैलने की चिंता है। इस संकट के दौर कोरोना वायरस के साथ-साथ एक और नई बीमारी सामने आई है, जिसका नाम है ब्लैक फंगस। हालांकि ब्लैक फंगस के मामले देश के कई राज्यों में फैल रहे हैं। इतना ही नहीं ब्लैक फंगस के अलावा अब व्हाइट फंगस नाम की भी एक बीमारी फैलने लगी है। ऐसे में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों पर और बोझ पड़ने लगा है। इसके अलावा देश में टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कई जगह कोरोना वैक्सीन खत्म हो जाने की वजह से टीकाकरण रुक गया है। वहीं कई राज्यों में कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *